वेस्ट लंदन के हाउंस्लो (Hounslow) में रहने वाले इंडियन-ब्रिटिश कृष अरोड़ा (Krish Arora) ने दुनिया को चौंका दिया है। कृष सिर्फ 10 साल का है, लेकिन उसका दिमाग आइंस्टीन और हॉकिंग से भी तेज काम करता है। भारतीय मूल के कृष अरोड़ा को 162 के IQ स्कोर के लिए जाना जाता है।
यह आईक्यू स्कोर आइंस्टीन (Albert Einstein) और स्टीफन हॉकिंग (Stephen Hawking) के आईक्यू से भी ज्यादा है। ग्रेड 7 सर्टिफिकेट के साथ, वह एक पियानोवादक (Pianist) और एक कुशल शतरंज खिलाड़ी (Chess player) भी है। यूके के एक न्यूज चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक, यह स्कोर कृष को दुनिया के सबसे बुद्धिमान लोगों में शीर्ष 1 प्रतिशत में रखता है।

No comments:
Post a Comment